विधायक ने शादी की 25वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई

Date:

(फजलुर्रहमान)

बांगरमऊ, उन्नाव। राजनीति की व्यस्तताओं के बीच विधायक श्रीकांत कटियार ने अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ को यादगार अंदाज में मनाकर सभी का दिल जीत लिया। गेस्ट हाउस में सजे भव्य मंच, रंग-बिरंगी रोशनी, शहनाई और डीजे की मधुर धुनों के बीच माहौल पूरी तरह शादी समारोह जैसा नजर आया। विधायक श्रीकांत कटियार और उनकी पत्नी ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को वरमाला पहनाई तो मौजूद लोगों ने तालियों और फूलों की बारिश से उनका स्वागत किया। इस खास मौके पर समर्थकों, शुभचिंतकों और परिजनों ने दंपती को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की और विधायक व उनकी धर्मपत्नी को गिफ्ट तथा पुष्प गुच्छ सौंपने के लिए समर्थकों की झड़ी लग गई।

नगर के हरदोई उन्नाव रोड स्थित एक अतिथि गृह में विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा बीते बुधवार को देर शाम विधायक श्रीकांत कटियार और उसकी पत्नी विभा कटियार के विवाह बंधन की 25 वीं वर्षगांठ समारोह पूर्वक मनाई गई। फूलों और रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों से सजे भव्य मंच पर ज्यों ही विधायक श्री कटियार और उनकी धर्मपत्नी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, तभी पांडाल में बैठे हजारों क्षेत्रीय नागरिकों ने करतल ध्वनि से दंपति को बधाई दी। इस पुनीत अवसर पर वर्षगांठ की खुशी में विधायक के परिजनों और समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी छुड़ाई। वरमाला कार्यक्रम समाप्त होते ही मंच पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। विधायक श्री कटियार ने सभी आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनसे भोजन करने के बाद ही अपने-अपने घरों को लौटने की अपील की। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन लाल दिवाकर , पूर्व चेयरमैन इजहार खां गुड्डू, पप्पू त्रिवेदी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रईस खान पप्पू , इशरत अली उर्फ मुनारे प्रधान , प्रमुख उद्यमी चौधरी संजीव कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, राघव मिश्रा, दिनेश कुशवाहा, उपजिला अधिकारी बृजमोहन शुक्ला व कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय के अलावा सैकड़ो शुभचिंतक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

कन्नौज में 14 वर्षीय मदरसा छात्रा का अपहरण, बलात्कार और जबरन ‘शादी’ का मामला 

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हम्मालीपुरा इलाके...

हैदराबाद की मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी ने 2026-27 सत्र से नए कोर्स शुरू किए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक MANUU फिल्म मेकिंग कोर्स लॉन्च...

मटियामऊ कांड – एक मासूम की मौत और हमारी सोच

 (रईस खान) हरदोई के मल्लावां इलाके के मटियामऊ गांव...

केरल मुस्लिम सियासत–क्या यह पैटर्न मुस्लिम वोटरों और उम्मीदवारों के लिए बेहतर है !

(रईस खान) केरल में इस बार मुस्लिम वोटरों और उम्मीदवारों...