Prophet For All मुहिम को लेकर मुंबई के इस्लाम जिमखाना में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Date:

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) हर तरह की गलतफहमी और नफरत को दूर करने के उद्देश्य से Prophet For All कैंपेन को लेकर मुंबई के इस्लाम जिमखाना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की मौजूदगी रही.

बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक विचार विमर्श हुआ जिसके चलते रक्तदान शिविर से लेकर मीडिया से बातचीत एवं नातिया मुशायरा व मस्जिद से परिचय सहित कई कार्यक्रमों को लेकर बातचीत करते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई.

क़ाबिले ग़ौर हो कि मुंबई में कई साल से Prophet For All मुहिम के तहत सभी धर्म के लोगों के बीच आपसी एकता और भाईचारे को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. जिसमें मुसलमानों की ओर से गैर मुस्लिम भाइयों को इन कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है और उनको पैगंबर ए इस्लाम हज़रत साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाता है ताकि हर तरह की गलतफहमी दूर हो सके.

बैठक को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी युसूफ अब्राहनी.आमिर इदरीसी.सईद खान. ज़ैबुन्नीसा. इक़बाल मेमन. फरीद खान आदि ने कहा कि इस मुहिम के तहत हमारा यही प्रयास रहता है कि हमारे गैर मुस्लिम भाइयों के बीच यदि किसी भी तरह की कोई गलतफहमी है तो उसको दूर किया जाए और जो सभी धर्म के लोगों के बीच आपसी एकता और भाईचारा है वह और ज्यादा मजबूत हो सके इसी भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

पत्रकार फजलुर्रहमान को सम्मानित किया गया 

बांगरमऊ, उन्नाव में राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के तत्वावधान में...

नेपाल में मुस्लिम समाज पर बढ़ती नफ़रत और हमले  

नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाकों , तराई-मधेश में हाल...