अलहिरा इंग्लिश हाई स्कूल मलाड़ मुंबई में शान से मना स्वतंत्रता दिवस

Date:

(रईस खान)

मुंबई के मलाड पूर्व में अल हिरा इंग्लिश हाई स्कूल में सुबह 10 बजे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक पुरवक़ार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और मेहमानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रेसिडेंट मुफ्ती इनामुल्लाह खान की मौजूदगी में फ्लैग होइस्टिंग से हुई। उन्होंने स्कूल में आए सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद तमाम बच्चों और मेहमानों ने मिलकर राष्ट्रगान पेश किया।

राष्ट्रगान के बाद स्कूल के बच्चों ने अलग-अलग रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने अपनी तकरीरों, गीतों और दूसरे कार्यक्रमों के ज़रिए देश से अपनी मोहब्बत और आज़ादी की अहमियत को पेश किया। उनकी तैयारियों और शानदार प्रस्तुति को मेहमानों और स्कूल के शिक्षकों ने खूब सराहा।इस दौरान मौलाना मोअज़्ज़म कासमी मौलाना इस्माइल कासमी.मौलाना असलम कासमी.मौलाना अकील नदवी.मौलाना असद कासमी.मौलाना मुश्ताक. वरिष्ठ पत्रकार रईस खान. शिब्ली रामपुरी आदि भी मौजूद रहे.

इस मौके पर स्कूल में देशभक्ति और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के आखिर में स्कूल की तरफ से सभी मेहमानों, शिक्षकों और बच्चों का शुक्रिया अदा किया गया और मुल्क की तरक्की, अमन और खुशहाली की दुआ की गई।

अलहिरा इंग्लिश हाई स्कूल मलाड़ मुंबई का यह कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, जिम्मेदारी और समाज के लिए बेहतर काम करने का जज़्बा पैदा करने का एक खूबसूरत मौका बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

भूकंपरोधी और सुरक्षित भवन निर्माण पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में सेमिनार

लखनऊ, 28 सितंबर 2026। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के फैकल्टी...

लोकतंत्र की बुनियाद पर बहस_आखिर SIR को लेकर इतना बड़ा विवाद क्यों?

मतदाता सूची में बदलाव, 13 करोड़ नामों का सवाल,...