सड़क सुरक्षा का संदेश, 300 विद्यार्थियों को हेलमेट—-राइड वाइज, स्टे सेफ’ कार्यक्रम में वीआर तकनीक से जागरूकता

Date:

लखनऊ, 6 अक्टूबर। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक दिवसीय सड़क सुरक्षा बूटकैंप ‘राइड वाइज, स्टे सेफ’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन ने त्रिगुणा–द साइंस ऑफ लिविंग के सहयोग और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड के समर्थन से आयोजित किया।

कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों को यातायात नियमों, हेलमेट के इस्तेमाल और सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने की अहमियत समझाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद फैसल के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद त्रिगुणा के संस्थापक एवं सीईओ आदर्श गुप्ता, शिवांगिनी सिंह और साक्षी मलिक ने सड़क सुरक्षा क्विज और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) तकनीक के जरिए विद्यार्थियों को सड़क पर होने वाले खतरों और सुरक्षित यातायात व्यवहार की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 300 हेलमेट भी वितरित किए गए। आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड के लखनऊ ब्रांच हेड आयुष राजन पांडेय और बिजनेस मैनेजर मणिकांत त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि अमिताभ राय, एआरटीओ, बाराबंकी और प्रो. सुनील कुमार, डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना और यातायात नियमों का पालन करना दुर्घटनाओं से बचाव में बेहद अहम भूमिका निभाता है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि और त्रिगुणा की टीम को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने परिवार व समाज में सुरक्षित यातायात का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

–क़ौमी फ़रमान डिजिटल मीडिया नेटवर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

इल्म की एक रौशन शमा बुझ गई –मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी को ख़िराज-ए-अक़ीदत

(उबैदुज्जमा रहमानी) इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन। हिंदुस्तान की इल्मी,...

हस्तक्षेप — सिलिगुड़ी कोर्ट में ‘जय श्री राम’ के नारे से हंगामा

(नवीन कुमार) सिलिगुड़ी की एक अदालत में बुधवार, 30 सितंबर...

बांगरमऊ में पोस्टमार्टम हाउस बनवाए जाने की मांग, फारूक अहमद एडवोकेट ने सरकार से की पहल की अपील

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर आंबापारा...