लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के 34वें स्थापना दिवस के मौके पर 3 नवंबर 2026 को ऑल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ग्राउंड में शाम 4 बजे से शुरू होगा।
इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने शायर और कवि अपनी रचनाएं पेश करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन तहबीब ग्लोबल के सहयोग से किया जा रहा है।
देशभर के शायर और कवि होंगे शामिल
मुशायरे और कवि सम्मेलन में मोहम्मद अल हब्सी, तनवीर वास्ती, शारिक कैफी, असलम महमूद, अज़हर इनायती, शहजादा गुलरेज, मनीष शुक्ला, भावना श्रीवास्तव, तारा इकबाल, मेगी आसनानी, मोईन शादाब, अनस फैजी, उमर जानी लखनवी, अरीब उस्मानी, हुमज़ा आज़मी और मोहम्मद ताहा सहित कई शायर और कवि हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के चांसलर और अन्य सम्मानित मेहमान भी मौजूद रहेंगे। इस साहित्यिक आयोजन को लेकर छात्रों और साहित्य प्रेमियों में उत्साह है।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने साहित्य और कविता में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की दावत दी है। कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7704905090 पर संपर्क किया जा सकता है।
–क़ौमी फ़रमान डिजिटल मीडिया नेटवर्क

