बनवास फिल्म के ट्रेलर के मौके पर बोले नाना पाटेकर*

Date:

शहीद-ए-आजम भगत सिंह का रोल न कर पाने की तमन्ना रह गई अधूरी

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) अभिनेता नाना पाटेकर को आपने विभिन्न भूमिकाओं में देखा और काफी सराहा है और हर रोल में नाना पाटेकर ने दर्शकों का दिल जीता लेकिन नाना पाटेकर की एक रोल करने की तमन्ना अधूरी रह गई है और अब वह इस रोल को कभी नहीं कर सकते हैं इसकी वजह भी नाना पाटेकर ने खुद बताई.

 

मशहूर निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म बनवास के ट्रेलर के लांचिंग के मौके पर नाना पाटेकर ने मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए. जब उनसे एक सवाल किया गया कि आपने इतने अच्छे-अच्छे रोल किए हैं विलेन के रोल में भी आप नजर आए ऐसा कौन सा रोल है जिसको करने की आपके मन में तमन्ना है.

इस पर नाना पाटेकर ने कहा कि मेरे मन में शहीद ए आजम भगत सिंह का रोल करने की तमन्ना बहुत रही लेकिन मैं कभी यह रोल नहीं कर पाया और अब मैं रोल इसलिए नहीं कर सकता हूं क्योंकि अब मेरी उम्र हो गई है. नाना पाटेकर से सवाल किया गया कि आप चाहते तो अपने डायरेक्शन में फिल्म बनाकर भी शहीद ए आजम भगत सिंह जी का रोल कर सकते थे तो इस पर नाना पाटेकर ने कहा कि उस वक्त में पैसा कमाने की धुन में लगा रहा इसलिए वह रोल कभी नहीं कर पाया और उस रोल को ना कर पाने की मेरी तमन्ना मेरी हसरत अधूरी ही रह गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...