लोकसभा चुनाव में एक भी सीट ना जीतने वाली एमआईएम विधानसभा चुनाव में क्या करेगी कोई करिश्मा?

Date:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बैरिस्टर ओवेसी की पार्टी ने की है काफी मेहनत

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का मतदान हो चुका है और नतीजे पर सबकी नज़रें टिकी हुई है वैसे तो महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच ही कांटे की टक्कर है लेकिन यहां पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी कई सीटों पर चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतारे हैं और इन सीटों पर सबकी नज़रें टिकी हुई है कि असदुद्दीन ओवैसी को यहां पर कितना वोट मिलता है क्या वह महाराष्ट्र में किंग मेकर बनकर उभरते हैं या फिर लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को नाकामी मिलती है.

लोकसभा चुनाव के समय महाराष्ट्र में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने कई सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन ओवैसी को नाकामयाबी हाथ लगी और अब दर्जन भर से अधिक सीटों पर एमआईएम ने अपने प्रत्याशी उतारे और काफी मजबूती से चुनावी मैदान में मेहनत की. जिन सीटों पर एमआईएम के प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहे वहां पर मुसलमानों का वोट निर्णायक भूमिका में माना जाता है तो ऐसे में सबकी नज़रें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी पर भी टिकी हुई है कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में क्या कमाल कर पाती है? चुनावी मैदान में कामयाबी हासिल करने के लिए बैरिस्टर ओवेसी से लेकर उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी और पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने कई जनसभाओ को संबोधित किया और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का हरसंभव प्रयास किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...