भाजपा लोगों के वोट कटवाकर चुनाव जीतना चाहती है-केजरीवाल का आरोप

Date:

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद राघव चड्ढा के साथ प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने दावा किया कि नई दिल्ली विधानसभा में भाजपा वोट कटवाने के साथ फर्जी नाम जुड़वाने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से भाजपा पर वोट कटवाने का आरोप लगाया है।केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने मात्र 15 दिनों में 5 हजार से ज्यादा नाम कटवाने और 7.5 हजार नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दिया है। जब चुनाव आयोग दो महीने तक घर-घर जाकर वोट बनाए तो अब 15 दिनों में हजारों लोग कहां से आ गए। भाजपा बाहर से लोगों को लाकर उनके फर्जी वोट बनवा रही है। उन्होंने कहा कि जिला चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर पिछले दो महीने में नाम कटवाने के लिए आए आवेदन की जांच सभी दलों की मौजूदगी में एसडीएम से कराने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

सर्वधर्म रोज़ा इफ्तार के माध्यम से दिया गया आपसी एकता और भाईचारे का पैगाम 

मुंबई :मुस्लिम भाईयों के पवित्र रमज़ान महीने के अवसर...

अखिलेश यादव से मिले मेरठ के व्यापारी बताई अपनी समस्या

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश...

शहीद बच्चियों की चीखें अमेरिकी सियासत को हिला रही हैं

 (रईस खान ) ईरान के हार्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर...