मोहब्बत का अनूठा नज़ारा -नाग की मौत के बाद घायल नागिन का प्रेम देखकर लोग हो गए भावुक

Date:

ग्राम छतरी के एक किसान के खेत में सफाई के लिए जेसीबी मशीन चलाई जा रही थी। इसी दौरान जमीन के अंदर छिपे नाग-नागिन बाहर आ गए। जेसीबी की चपेट में आकर नाग की मौत हो गई और नागिन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मशीन ऑपरेटर ने काम रोक दिया और फौरन सर्पमित्र को बुलाया।मौके पर पहुंचे सर्पमित्र सलमान पठान ने देखा कि घायल नागिन अपने साथी के शव को छोड़ने को तैयार नहीं थी। बड़ी मुश्किल से नागिन को वहां से हटाया गया और प्राथमिक उपचार कर नागिन को जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।सलमान पठान ने बताया कि यह नाग-नागिन पिछले 16-17 साल से साथ रह रहे थे। ठंड के मौसम में ये जमीन के अंदर रहते हैं। नाग की मौत और नागिन के घायल होने की घटना बेहद दुखद है। नागिन के व्यवहार से स्पष्ट है कि उसे अपने साथी की मौत का गहरा सदमा लगा है। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा है और लोग नागिन को लेकर उदास दिखाई दे रहे हैं।मामला शिवपुरी जिले के नरवर तहसील के ग्राम छतरी का है। यहां एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई। खेत में सफाई के दौरान एक नाग की मौत हो गई, जबकि उसकी साथी नागिन घायल हो गई। नाग की मौत के बाद घायल नागिन अपने साथी के शव के पास बैठकर गहरा शोक व्यक्त करती दिखी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...