चाकू से हमले के बाद जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह से सैफ ने की मुलाकात

Date:

मुंबई :ये वही भजन सिंह राणा हैं, जिन्होंने खून से लथपथ सैफ अली खान को सही समय पर लीलावती अस्पताल तक पहुंचाया था. अगर उस समय देरी हुई होती तो सैफ अली खान की जान मुश्किल में पड़ सकती थी. भजन सिंह राणा ने 15 जनवरी की रात की पूरी कहानी बताई, उन्होंने उस हादसे के बाद की कहानी बयां की जब वह सैफ अली खान को अस्पताल लेकर गए.फिल्म स्टार सैफ अली खान ने चाकू से हमले के बाद जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह के साथ मुलाकात की. उन्होंने भजन सिंह का शुक्रिया अदा किया साथ ही साथ मुस्कुराते हुए उनके साथ तस्वीर भी खींचवाई. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान 15 जनवरी को हमला हुआ था. जिसके बाद से एक्टर हॉस्पिटल में एडमिट थे. वहीं बीते दिन यानी मंगलवार (21 जनवरी) को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. डिस्चचार्ज होने के बाद सैफ अली खान ने ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की.सैफ ने ऑटो ड्राइवर से मिलकर उनका शुक्रिया अदा किया. इसके अलावा सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर भी ऑटो ड्राइवर का आभार व्यक्त और उन्हें हमेशा दूसरों की मदद के लिए प्रोत्साहित किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...