मुंबई के गोरेगांव एरिया के फर्नीचर बाजार में भीषण आग

Date:

मुंबई :प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका .महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दिंडोशी इलाके में स्थित गोरेगांव पूर्व के खड़कपाड़ा फर्नीचर मार्केट में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस आग ने 50 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया और सारा माल जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्यों की शुरुआत की। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मलाड ईस्ट के खड़कपाड़ा इलाके में हुआ है, जहां फर्नीचर के गोदामों के साथ-साथ केमिकल फैक्ट्री, लकड़ी, रबर और कपड़े के गोदाम भी जल गए हैं। यह क्षेत्र संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में कड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। आग पर काबू पाने के लिए 15 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और 5 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है।फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने में काफी समय लगा।आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

खिराज़ ए अक़ीदत– देश के सबसे बुज़ुर्ग और ईमानदार विधायक आलम बादी आज़मी का इंतकाल

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन। उत्तर प्रदेश की राजनीति...

जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के प्रस्तावित मामले को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी...

कुदरती क़हर –राजौरी में अचानक बाढ़ की तबाही

बारिश ने मचाई भारी तबाही जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में...