पाकिस्तानी मौलाना से ग्रुप वीडियो कॉल कर बात करने वाले युवक को संभल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

संभल :ASP श्रीशचंद्र ने बताया कि 24 नवंबर को संभल की शाही जामा मस्जिद के पास जो हिंसा हुई थी, उसे लेकर एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पाकिस्तानी मौलवी से बात की गई था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.वीडियो की जांच की गई तो जांच में पाया गया कि यह झूठे तथ्यों पर आधारित है. युवक द्वारा पाकिस्तानी मौलवी इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्ज़ा से हिंसात्मक भीड़ में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा दिए जाने की बात कही गई थी.जांच में पाया गया कि ऐसा कृत्य करने वाले का नाम आकिल निवासी गांव मिर्जापुर का है. युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है. साथ ही अन्य साक्ष्यों का संकलन और इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है.संभल हिंसा को लेकर पाकिस्तानी मौलाना से ग्रुप वीडियो कॉल कर बात करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी के पाकिस्तानी कनेक्शन को खंगाल रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नास्तिकता के दौर में नई पीढ़ी के ईमान की हिफ़ाज़त पर ज़ोर

इमारत-ए-शरिया हिंद की मजलिस-ए-शूरा में अहम फ़ैसले, मदरसों को...

डायलॉग — सियोल की मस्जिद से मुहब्बत और संवाद का पैग़ाम

हलाल खानपान से इस्लामी साहित्य तक, कोरिया की केंद्रीय...

इम्पैक का बिहार में शिक्षा और सुधार पर मंथन

दरभंगा में इंटेलेक्चुअल मीट, महिलाओं के लिए खास सत्र;...