बजट 2025 से मुसलमानों को मायूसी हाथ लगी-बजट में अल्पसंख्यकों के लिए कोई विशेष छूट नहीं मिलने से निराश

Date:

केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से पेश किए गए आम बजट 2025 में खासकर अल्पसंख्यकों को उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य के संबंध में किसी तरह का कोई ऐलान न किए जाने से खासकर मुसलमानों में मायूसी देखी जा रही है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सुन्नी थियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर रेहान अख्तर ने बताया कि, हमें बजट से बहुत उम्मीदें थी, हमें सरकार पर पूरा भरोसा था कि आम बजट 2025 में मुसलमानों और उनके शिक्षा के संबंध में कुछ ना कुछ तोहफा जरूर मिलेगा. लेकिन मुसलमानों को कुछ हाथ नहीं लगा जिसकी वजह से मायूसी देखी जा रही है. हालांकि हमारे प्रधानमंत्री का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का इसी नारे के कारण हिंदुस्तान का मुसलमान आज के बजट से बहुत उम्मीदें लगाए हुआ था, लेकिन उनके हाथ सिर्फ मायूसी ही लगी है. हालांकि उन्होंने जरुर कहा कि बजट में कुछ चीज सस्ती जरूर की गई हैं.आम बजट पर एएमयू के गैर शिक्षण कर्मचारी मोहम्मद सलमान साबिर ने भी बजट में मुसलमान के लिए कोई प्रावधान नहीं होने पर मायूसी का इजहार करते हुए कहा की उम्मीदें लगाए बैठे थे कि हमारी शिक्षा, शिक्षा के केंद्र और स्वास्थ्य के संबंध में हमारे प्रधानमंत्री जिनके नारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का है कुछ ना कुछ देंगे लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. हमें सरकार से अभी भी उम्मीद है कि वह देश के मुसलमान के लिए कुछ ना कुछ जरूर करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...