अन्ना हजारे बोले -केजरीवाल को बहुत समझाया, लेकिन फिर भी वह राजनीति में चले गए

Date:

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, “मैं लंबे समय से कहता रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का आचार विचार और चरित्र शुद्ध होना चाहिए ये शराब में लिप्त रहे, इनकी छवि खराब रही, इस वजह से इन्हें कम वोट मिले हैं.” अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को शराब नीति और पैसे पर ध्यान केंद्रित करने के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की हार पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भावुक हो गए. अन्ना हजारे यह कहते हुए भावुक हो गए कि उन्होंने केजरीवाल को बहुत समझाया, लेकिन उन्होंने समाज के बारे में नहीं सोचा और राजनीति में चले गए. उन्होंने कहा, “मुझे उससे बहुत उम्मीद थी. मैंने उसे बहुत सारा प्यार दिया था, लेकिन वह रास्ता छोड़ गए.सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लोगों की निस्वार्थ सेवा करने के अपने कर्तव्य को समझने में विफल रहे. केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का चरित्र साफ होना चाहिए और उसे त्याग के गुण पता होने चाहिए. ये गुण (प्रत्याशियों में) लोगों का भरोसा जीतते हैं और उन्हें लगता है कि उम्मीदवार उनके लिए कुछ करेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

सर्वधर्म रोज़ा इफ्तार के माध्यम से दिया गया आपसी एकता और भाईचारे का पैगाम 

मुंबई :मुस्लिम भाईयों के पवित्र रमज़ान महीने के अवसर...

अखिलेश यादव से मिले मेरठ के व्यापारी बताई अपनी समस्या

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश...

शहीद बच्चियों की चीखें अमेरिकी सियासत को हिला रही हैं

 (रईस खान ) ईरान के हार्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर...