ओवेसी की पार्टी ने दिल्ली में किया बसपा से बेहतर प्रदर्शन

Date:

दिल्ली :निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, AIMIM को कुल पड़े वोटों में 0.78 फीसदी, बसपा को 0.58 फीसदी, CPI को 0.2 फीसदी और एक सीट पर लड़ने वाली JDU को 0.86 फीसदी वोट मिले। कुल 0.56 प्रतिशत मतदाताओं ने ‘NOTA’ का विकल्प चुना। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल 2 सीटों, ओखला और मुस्तफाबाद, पर चुनाव लड़ा, लेकिन पार्टी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रही। दोनों ही सीटों पर उसके उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी और वर्तमान में जेल में बंद शिफा उर रहमान खान और ताहिर हुसैन ने ‘AAP’ के वोट प्रतिशत को कम किया और कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया।बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन जैसी पार्टियां एक प्रतिशत वोट भी हासिल करने में नाकाम रहीं। हालांकि किसी जमाने में दिल्ली में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाली पार्टी बीएसपी इन चुनावों में AIMIM और JDU जैसी सीटों से भी कम वोट ला पाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...