वीर अब्दुल हमीद के नाम पर रखा स्कूल का नाम बदलकर कर दिया पीएम श्री कंपोजिट-शहीद के परिवार ने नाराजगी का इजहार किया

Date:

दुल्लहपुर:धामुपुर गांव के रहने वाले वीर सपूत अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाकिस्तान जंग में हिस्सा लिया था. उन्होंने पाकिस्तान के टैंकों को तबाह कर दिया था. उनके पौत्र जमील आलम का कहना हैकि गांव के विद्यालय का नाम शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर किया गया था, लेकिन स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने अपनी मनमानी को चलाते हुए इसे बदल दिया.परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम से आखिर किसी को क्या समस्या होगी. उनसे जुड़े एक स्कूल का नाम बदल दिया गया है. अब ये पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के तौर पर जाना जाएगा. इस पूरे मसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शहीद के परिवार ने नाराजगी का इजहार किया है और साथ ही स्थानीय लोग भी इस कदम से नाराज हैं. उन्होंने फोन करते हुए बीएसए से शिकायत की है.जमील ने स्कूल प्रशासन के इस फैसले को शहीद का अपमान करार दिया है. उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस मामले को लेकर बात की और शिकायत दर्ज कराई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसए हेमंत राव ने कहा कि स्कूल के प्रिंसिपल ने उन्हें बताया कि अभिलेखों में कभी भी इसे वीर अब्दुल हमीद के नाम से अंकित नहीं किया.  उन्होंने आगे कहा कि यह स्कूल 2019 से चल रहा है. मैं इसे खुद जाकर देखूंगा. शहीद का सम्मान सबसे पहले है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...