देश के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक के. विक्रम राव का निधन

Date:

भारतीय पत्रकारिता जगत ने आज अपना एक स्तंभ खो दिया। देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.विक्रम राव का आज प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे साँस संबंधी तकलीफ़ के कारण आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समााचार मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी सक्रियता को देखते हुए सहसा यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह अब नहीं रहे।

डॉ. राव पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय थे और उन्होंने श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। उनका जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा। उनका पार्थिव शरीर 703, पैलेस कोर्ट अपार्टमेंट, निकट कांग्रेस कार्यालय, मॉल एवेन्यू, लखनऊ में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया है। पत्रकारिता जगत के लिए यह अपूरणीय क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

सर्वधर्म रोज़ा इफ्तार के माध्यम से दिया गया आपसी एकता और भाईचारे का पैगाम 

मुंबई :मुस्लिम भाईयों के पवित्र रमज़ान महीने के अवसर...

अखिलेश यादव से मिले मेरठ के व्यापारी बताई अपनी समस्या

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश...

शहीद बच्चियों की चीखें अमेरिकी सियासत को हिला रही हैं

 (रईस खान ) ईरान के हार्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर...