10 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद डॉक्टरों को आखिरकार मिली कामयाबी- बच्चे के दिमाग तक पहुंची कील को ऑपरेशन से निकाला गया

Date:

लखनऊ : डॉक्टरों की टीम ने मिलकर सात साल के मासूम की जान बचा ली. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की एक टीम ने ऐसा असाधारण ऑपरेशन कर दिखाया है, जिसे चिकित्सा विज्ञान की दुनिया में एक मील का पत्थर माना जा रहा है. बलरामपुर जिले के नवाजपुर गांव से लाया गया 7 साल का एक मासूम बच्चा, जिसकी गर्दन से होकर एक 8 सेंटीमीटर लंबी लोहे की कील सीधे दिमाग तक जा पहुंची थी, उसे KGMU की ट्रॉमा सर्जरी टीम ने 10 घंटे लंबी जटिल सर्जरी कर बचा लिया. यह सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि उम्मीद, संयम और विशेषज्ञता की मिसाल बन गया है.

यह दर्दनाक घटना तब हुई जब मासूम बच्चा खेलते-खेलते अचानक गिर पड़ा और वहां रखी एक लोहे की कील उसकी गर्दन में जा घुसी. कील की गहराई इतनी अधिक थी कि वह गर्दन की नसों और ऊतकों को चीरते हुए सीधे मस्तिष्क के बेहद संवेदनशील हिस्से तक पहुंच गई. परिजन बच्चे को लेकर पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसे तत्काल KGMU लखनऊ रेफर कर दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...