सूदखोर से परेशान होकर जहर खाने वाले परिवार के सभी सदस्यों की मौत-परिवार में सिर्फ सात साल का सत्यम बचा

Date:

दिल को दहला देने वाली ये घटना बिहार से सामने आई है .बिहार के नालंदा में सूदखोर से परेशान होकर जहर खाने वाले परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई। छह लोगों के परिवार में माता-पिता के साथ दो बेटियों और एक बेटे ने जहर खाया था। पहले दो बेटियों की मौत हुई फिर मां-बेटे ने भी दम तोड़ दिया और अगले दिन पिता की सांसें भी थम गईं। अब पूरे परिवार में सिर्फ सात साल का सत्यम बचा है। सत्यम को भी पिता ने जहर की गोली दी थी, लेकिन उसने गोली फेंक दी। इस वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।पूरी गांव के जल मंदिर के पास एक परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया था। परिवार में कुल छह लोग थे और सबसे छोटे बेटे सत्यम को छोड़कर सभी ने जहर खाया था। पूरा परिवार सूदखोरों से परेशान था, जो ब्याज के पैसों को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे।जहर खाने से परिवार के सभी पांच लोगों की हालत बिगड़ गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए विम्स लाया गया था। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात दो बेटियों की मौत हो गई और दूसरे दिन मां-बेटे की भी मौत हो गई थी। परिवार के मुखिया धर्मेंद्र कुमार दो दिन तक विम्स में भर्ती रहे। हालत बिगड़ने पर उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां शनिवार रात उनकी भी मौत हो गई। जहर खाने वालों में दुकानदार धर्मेंद्र कुमार, उनकी 38 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी, 14 साल की बेटी दीपा, 16 साल की अरिका और 15 साल का पुत्र शिवम कुमार शामिल है।पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...