उत्तर प्रदेश में अब तक 10,827 प्राथमिक विद्यालयों का विलय किया जा चुका है और 25,000 से अधिक स्कूल बंद हो चुके हैं:संजय सिंह

Date:

दिल्ली :आप नेता संजय सिंह ने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में अब तक 10,827 प्राथमिक विद्यालयों का विलय किया जा चुका है और 25,000 से अधिक स्कूल बंद हो चुके हैं. अब सरकार ने 5,000 और स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है और यह सब बिना स्थानीय समुदायों से कोई बातचीत किए.राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले पर गहरी आपत्ति जताने की बात की है. उन्होंने मानसून सत्र के पहले ही दिन राज्यसभा में नियम 267 के तहत इस विषय पर चर्चा की मांग करते हुए नोटिस दिया. संजय सिंह का कहना है कि शिक्षा सुधार का मतलब स्कूलों को बंद करना नहीं बल्कि उन्हें और मजबूत बनाना होना चाहिए.उनका आरोप है कि इससे सबसे ज्यादा नुकसान गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के बच्चों को हो रहा है, जिनकी शिक्षा अब दूर होती जा रही है. संजय सिंह ने कहा, “हम 21वीं सदी की शिक्षा की बात करते हैं, लेकिन जमीनी सच्चाई ये है कि एक-एक शिक्षक पूरे स्कूल को संभाल रहा है लाखों पद खाली हैं और बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में पसीना आ जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...