दोनों पक्षों के बीच बेहतर तालमेल के लिए कुछ गलतफहमियों को दूर करने की जरूरत:फिरोज बख्त अहमद

Date:

दिल्ली :मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद के पूर्व कुलाधिपति और भारत रत्न मौलाना आज़ाद के पोते फिरोज बख्त अहमद ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बेहतर तालमेल के लिए कुछ गलतफहमियों को दूर करने की जरूरत है। दोनों पक्षों द्वारा सुसंगत, ठोस और सहयोगात्मक तरीके से इसे दूर किया जा सकता है।बख्त ने कहा कि मुसलमानों को अपनी आरएसएस/भाजपा विरोधी विचारधारा में बदलाव लाना होगा। चुनावों के दौरान उन्हें उस उम्मीदवार को वोट देने का राग नहीं अलापना चाहिए जो भाजपा को हरा सकता है। शायद उन्हें यह नहीं पता कि इसी कृत्य ने भाजपा के वोटों को मज़बूत किया है। जबकि मुस्लिम वोट शायद ही एकजुट होते हैं। अंततः, भाजपा उम्मीदवार जीत जाता है और मुस्लिम इलाकों की अनदेखी करता है, जो उसे नहीं करना चाहिए।फ़िरोज़ बख्त अहमद का कहना है कि यह सरकार के लिए अतिक्रमित वक्फ संपत्ति पर कब्ज़ा करने और उस पर गरीब मुसलमानों और विधवाओं के लिए हॉस्टल बनाने का एक सुनहरा अवसर था। इसके अलावा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग आदि जैसे पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले गरीब छात्रों के लिए भी धन की घोषणा की जा सकती थी। यह 20 करोड़ से ज़्यादा मुसलमानों और संघ परिवार के बीच विश्वास बहाली का सबसे अच्छा उपाय होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...