सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद के खिलाफ FIR दर्ज

Date:

दिल्ली :सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ के विभूति खंड थाने मे गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक, प्रवेश यादव और सौरभ यादव नाम के लोगों की शिकायत पर दर्ज पुलिस ने ये मुकदमा दर्ज कर लिया है। लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।समाजवादी पार्टी की सांसद और पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में लगातार हंगामा जारी है। अभद्र टिप्पणी करने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (एआईआईए) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी पर कार्रवाई की मांग तेज हो रही है। इस बीच अब यूपी पुलिस ने इस मामले में मौलाना रशीदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।दरअसल, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी द्वारा एक टीवी डिबेट के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। इसके बाद से ही काफी हंगामा शुरू हो गया है। सोमवार को डिंपल यादव के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ एनडीए सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...