कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा हमास की तुलना भगत सिंह से किए जाने पर भाजपा हुई हमलावर तो दी सफाई

Date:

एक पॉडकास्ट में यूपी के सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने देशभक्त और क्रांतिकारी भगत सिंह की तुलना हमास से करके एक नए विवाद को जन्म दे दिया जिस पर भाजपा ने उन पर बिहार के लोगों का ”अपमान” करने का आरोप लगाया, जिनसे भगत सिंह का गहरा संबंध था। हालांकि, भाजपा के हमले के बाद मसूद ने अपनी बात में पीछे हटते हुए दावा किया कि उन्होंने कभी कोई तुलना नहीं की और कहा कि भगत सिंह ‘शहीद-ए-आजम’ हैं और उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।भाजपा नेता और इसके आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ बिहार चुनाव के समय कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा भगत सिंह की तुलना आतंकी संगठन हमास से करना एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। यह बिहारियों का अपमान है। भगत सिंह का बिहार से नाता गहरा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने की घटना में उनके साथी बटुकेश्वर दत्त बिहार से थे। वहीं, वैशाली के योगेन्द्र शुक्ल जैसे क्रांतिकारी भी उनके साथ जेल में रहे और उनके विचारों को आगे बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांगरमऊ में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम 

(फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव में किशोरियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को...