साबू सिद्दीक संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को प्रिकास्ट फैक्ट्री में ट्रेनिंग से मिला नया तजुर्बा

Date:

 (रईस खान)

मुम्बई के साबू सिद्दीक पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा सिविल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के छात्रों ने डायनामिक प्रीकास्ट एंड पेवर ब्लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड के कुड़ुस, वाडा, ठाणे के प्रीकास्ट प्लांट का शैक्षिक दौरा किया। इस इंडस्ट्रियल विजिट में सिविल विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज देशमुख के साथ छात्र प्लांट पहुंचे और उन्होंने प्रीकास्ट टेक्नोलॉजी को करीब से देखा और समझा।

विजिट के दौरान छात्रों को प्रीकास्ट कंक्रीट प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग, कास्टिंग प्रोसेस, क्यूब टेस्टिंग और प्रीस्ट्रेस टेक्नोलॉजी के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी दी गई। फैक्ट्री के इंजीनियर मुजम्मिल खान, प्रोडक्शन मैनेजर नरेश पाल और सुपरवाइजर नितेश रावते ने छात्रों को प्लांट के अलग-अलग सेक्शन दिखाते हुए पूरी प्रक्रिया को आसान तरीके से समझाया।

इस मौके पर अतुल यादव और नौखेज खान ने भी सहयोग करते हुए छात्रों को प्लांट के कामकाज और मशीनरी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रईस खान ने संस्थान और छात्रों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ऐसे इंडस्ट्रियल विजिट से छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री का प्रैक्टिकल तजुर्बा हासिल होता है।

विजिट के समापन पर सभी छात्रों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। पूरा ट्रेनिंग प्रोग्राम तय समय के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

छात्रों और शिक्षकों ने इस विजिट को ज्ञानवर्धक और यादगार बताते हुए कहा कि इससे उन्हें सिविल इंजीनियरिंग की नई टेक्नोलॉजी को समझने का अच्छा मौका मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

गंगा एक्सप्रेस वे उद्घाटन के लिए क्यों चुना गया मल्लावां, हरदोई ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश...

नये लगाए गए स्मार्ट मीटरों से बिजली विभाग की हो रही किरकिरी, उपभोक्ताओं में भारी रोष

(फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। बिजली विभाग द्वारा आधुनिकता के नाम पर...

महाराष्ट्र के नासिक के एक 15 साल के मुस्लिम छात्र ने अपनी मेहनत और लगन से की कामयाबी हासिल

देश की सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईटी में दाखिले...