असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया है। AIMIM ने अपने X पर पोस्ट किया है, हुमायूं कबीर के खुलासों से यह जाहिर हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमजोर हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे। आज की तारीख में, AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया है।बताया जा रहा है कि हुमायूं कबीर के खिलाफ कल 9 अप्रैल को तृणमूल का वीडियो जारी होने के बाद गठबंधन को लेकर शक पैदा हो गया था। जिसके बाद ओवैसी की AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया। ओवैसी कल बंगाल आ रहे थे लेकिन फिर उनका दौरा रद्द हो गया।
ओवैसी की AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया
Date:

