अदाणी प्रॉपर्टीज मुंबई के गोरेगांव (पश्चिम) स्थित 143 एकड़ में फैले ‘मोतीलाल नगर’ का रिडेवलपमेंट करेगी

Date:

मुंबई :इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 10 साल से अधिक की समयसीमा तय की गई है। इसमें 21 पुनर्वास भवन और 30 से अधिक जनसुविधाएं शामिल होंगी। हाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के नेतृत्व में हो रहे इस पुनर्विकास में मोतीलाल नगर 1, 2 और 3 शामिल हैं। 1960 के दशक में बसी इस बस्ती की बुनियादी ढांचागत समस्याएं बीते दो दशकों से लंबित थीं। म्हाडा के उपाध्यक्ष और सीईओ संजीव जायसवाल ने इसे मुंबई को आधुनिक बनाने की दिशा में और “म्हाडा के सफर का सबसे महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक प्रोजेक्ट” बताया है।मुंबई के धारावी पुनर्विकास के बाद अब अदाणी ग्रुप को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है। अदाणी प्रॉपर्टीज मुंबई के गोरेगांव (पश्चिम) स्थित 143 एकड़ में फैले ‘मोतीलाल नगर’ का रिडेवलपमेंट करेगी। इस मेगा प्रोजेक्ट पर 1 लाख करोड़ रुपये (लगभग 10 अरब डॉलर) से अधिक का भारी-भरकम निवेश किया जाएगा। धारावी के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा शहरी नवीनीकरण प्रोजेक्ट बन गया है।इस प्रोजेक्ट के तहत स्थानीय लोगों को काफी बड़े और आधुनिक घर मिलने जा रहे हैं, जो कि मुंबई के आम पुनर्विकास नियमों की तुलना में बहुत बड़े हैं। यहां 3,702 पात्र आवासीय निवासियों को लगभग 1,600 वर्ग फुट के नए घर दिए जाएंगे। 328 पात्र दुकानदारों/व्यावसायिक मालिकों को लगभग 987 वर्ग फुट की जगह मिलेगी। वहीं स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के नियमों के तहत करीब 1,600 झुग्गीवासियों को 300 वर्ग फुट से अधिक के नए घर दिए जाएंगे।

इस मास्टर प्लान में मोतीलाल नगर को एक आधुनिक ‘मिक्स्ड-यूज टाउनशिप’ बनाने की कल्पना की गई है, जिसमें आवासीय, वाणिज्यिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे का बेजोड़ संगम होगा। लगभग 15 एकड़ जमीन खुले और हरे-भरे स्थानों (Green Spaces) के लिए आरक्षित की गई है। इसके साथ ही यहां स्कूल, अस्पताल, बाजार और सामुदायिक केंद्र भी बनाए जाएंगे।

मल्टी-लेवल पार्किंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग और सौर ऊर्जा जैसे आधुनिक सिस्टम लगाए जाएंगे। निचले इलाके में होने के कारण मोतीलाल नगर में दशकों से जलभराव (Waterlogging) की समस्या रही है। अब बेहतर जल निकासी (Drainage) नेटवर्क, नई आंतरिक सड़कों और उन्नत जल आपूर्ति प्रणालियों के जरिए इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

सीएम धामी ने उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को भंग करने का ऐलान किया

हरिद्वार में संतों के बीच आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

नई दिल्ली में अजीत डोभाल से मुस्लिम डेलिगेशन की अहम मुलाकात

शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल...

सेंट एलोसियस स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

(फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट एलोसियस स्कूल...