युवाओं का पॉलिटिक्स में आना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है:सहर शेख़

Date:

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) मुंब्रा से एमआईएम की पार्षद सहर शेख ने कहा कि मौजूदा वक्त में पॉलिटिक्स में युवाओं का आना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है. युवाओं को पॉलिटिक्स में आना चाहिए क्योंकि एक नई सोच जब पॉलिटिक्स में आएगी तो बहुत कुछ नया होगा.

मुंबई के इस्लाम जिमखाना में आयोजित एक अवार्ड समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंची पार्षद सहर शेख ने कहा कि अब समय आ गया है कि युवाओं को पॉलिटिक्स में आने पर गौर करना चाहिए क्योंकि जब वह पॉलिटिक्स में आएंगे तो उनमें एक नई सोच होती है और यही सोच समाज को आगे लेकर जाती है इसी नई सोच से एक नया रास्ता निकलता है जो तरक़्क़ी और सफलता की तरफ जाता है और लोगों की खिदमत भी इसी सोच से होती है.
मीडिया से बात करते हुए सहर शेख ने कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि आए दिन कहीं ना कहीं से महिलाओं पर अत्याचार के मामले सामने आते रहते हैं जो बेहद अफसोसनाक हैं जो लोग महिलाओं पर अत्याचार करते हैं उन्हें कानून के दायरे में लाकर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और रेपिस्टों को तो ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि जिससे भविष्य में कोई भी इस तरीके का घिनौना काम ना कर सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

हिजाब से हिमालय तक –नादिरा अल हार्दी की उड़ान कभी नहीं रुकेगी

कुछ लोग अपनी ज़िंदगी जीते हैं, और कुछ लोग...

मिलिए कन्नौज की विमला कटियार से, जो सालों से चला रही हैं एएनएम केंद्र

कन्नौज जिले के मुरैया बुजुर्ग गाँव में एक छोटी-सी...

इस्लाम समानता और सम्मान का मज़हब, हजरत अफज़ाल मोहम्मद फारुकी सफवी

  (फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।चिश्तिया सिलसिले की प्रसिद्ध दरगाह 'खानकाहे सफविया'...