स्टेट्समैन अवॉर्ड्स: खिल उठे अवार्ड पाकर ख़ुशी से चेहरे

Date:

विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने ग्रेफिन स्टेट्समैन अवॉर्ड्स समारोह में शामिल होकर उन लोगों की अवार्ड देकर हौसला अफजाई की जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और कर रहे हैं.

मुंबई के इस्लाम जिमखाना में आयोजित अवार्ड समारोह में कई नगरसेवकों और कॉरपोरेटर्स को उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन समाजसेवी अली भोजानी की ओर से किया गया.
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उन लोगों की हौसला अफजाई होती है कि जो समाज में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और जब उनको अवार्ड मिलता है तो ऐसे लोगों के समाजसेवा के जज्बे में और ज्यादा बढ़ोत्तरी हो जाती है और वह पहले से ज्यादा मजबूती और बेहतरीन जज्बे के साथ लोगों की खिदमत करते हैं. इसलिए इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने जरूरी हैं. तुषार गांधी ने कहा कि हर तरह की नफ़रत को आपसी मोहब्बत और भाईचारा ही दूर कर सकता है और हम सबको मिलकर निस्वार्थ भाव से समाज हित में कार्य करने चाहिएं. उन्होंने कहा कि हमें आपसी एकता को और मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा और यह तभी संभव है कि जब हम एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमीन पटेल और एमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि अवार्ड मिलना कोई मामूली बात नहीं होती है बल्कि अवार्ड उन लोगों को मिलता है कि जो हकीकत में लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं और अवार्ड जब मिलता है तो इससे ऐसे लोगों की समाज सेवा को समर्पित भावना को और ज्यादा मजबूती मिलती है. इस्लाम जिमखाना के चेयरमेन वरिष्ठ समाजसेवी यूसुफ अब्राहनी ने भी अवार्ड समारोह की प्रशंसा की और जिन लोगों को अवार्ड मिला उनको बधाई दी. कार्यक्रम काफी देर तक चला और अवार्ड समारोह में काफी लोगों की मौजूदगी रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

21 जून जन्मदिन पर विशेष _ कलम से किसानों और गरीबों का दर्द बयां करने वाले वरिष्ठ कवि धर्मेंद्र कटियार

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव की साहित्यिक उर्वरा भूमि जनपद उन्नाव ने...

इस्लाम जिमखाना, मुंबई में मरहूम अरशद सिद्दीकी को श्रद्धांजलि

(रईस खान) मुंबई के इस्लाम जिमखाना में मरहूम अरशद सिद्दीकी...

मस्जिद डिमोलिशन मूवमेंट, नोटिस, बुलडोज़र और इंसाफ़ का सवाल

(रईस खान) भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ वर्षों...

फिल्म जगत  “मैं वापस आऊंगा”, कुछ सवालों के साथ ‘क्या कमाल है’ 

मैं वापस आऊंगा" फिल्म सिनेमा घरों में लगते ही...