क़ुरआन की एक आयत पढ़ी और बदल गई आमिर खान के भाई की सोच

Date:

फैज़ल ने आमिर से लेकर अपनी अम्मी और बहन से माफी मांग रिश्तो को किया बहाल

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैज़ल खान से आप वाकिफ होंगे अगर नहीं जानते हैं तो आपने मेला फिल्म में उनको देखा होगा जिसमें उन्होंने आमिर खान के दोस्त का रोल निभाया था.

फैजल खान का अपने परिवार से काफी वक्त से मनमुटाव चल रहा था और अब हाल ही में फैजल खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह सभी धर्म के बारे में पढ़ते रहते हैं और कुछ साल पहले उन्होंने कुरान पढ़नी शुरू की तो कुछ दिन पहले उन्होंने क़ुरआन में एक आयत पढ़ी जिसके बाद उनकी सोच बदल गई.
उज्जवल त्रिवेदी से बातचीत के दौरान फैज़ल खान ने कहा कि क़ुरआन पढ़ते हुए उन्हें एक ऐसी आयत मिली जिसमें परिवार से रिश्ते ना तोड़ने की बात कही गई थी और उसका उन पर बहुत असर हुआ उसके बाद उन्होंने परिवार से सुलेह करने का इरादा किया. फैसल खान के मुताबिक मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपने परिवार से रिश्ता तोड़ दिया था तो मैंने तय किया कि कोशिश मैं अपनी तरफ से ही करूंगा और मैं अपनी बहन निकहत को फोन किया उन्होंने फोन उठाया पता चला मेरी अम्मी भी मुझे बहुत याद करती हैं उसके बाद मैं अपनी अम्मी से भी मिला और मैंने अम्मी से मिलकर भी माफी मांगी और उसके बाद फिर मैं अपने भाई आमिर खान से भी मुलाकात करने पहुंचा आमिर खान से भी मैंने सॉरी बोला. फैसल ने कहा कि मैं अपने रिश्तों को फिर से मजबूत करना चाहता हूं और दिलों में जो मनमुटाव है उसे दूर करना ही मेरी कोशिश है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

यूपीसीए का भ्रष्टाचार होगा खत्म, 75 जिलों के क्रिकेटरों को मिलेगा मौका:- मोहसिन रज़ा

(फजलुर्रहमान) उन्नाव। ​उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व...

मशविरा– पिछले सत्तर सालों में मुस्लिम समाज में बदलाव क्यूं नहीं आया?

 (मौलाना उबैदुल्लाह खान आज़मी) भारत की आज़ादी को लगभग आठ...

मुंबई पुलिस ने ज़हरीले कैप्सूल बांट रहे युवक को पकड़ कर बचा ली हजारों लोगों की जान

मुंबई(शिब्ली रामपुरी)मुंबई में मोहर्रम के जुलूस में एक युवक...