सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी अखिलेश यादव को बर्थडे की बधाई

Date:

(शिब्ली रामपुरी)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उनके जन्मदिन की बधाई दी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन पर मुबारकबाद दी.
महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अबू आजमी ने भी अखिलेश यादव को उनके बर्थडे पर मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कई जगह पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए और वहां पर अखिलेश यादव को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सांसद रुचि वीरा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 53 फीट लंबा केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया. सोशल मीडिया पर भी लोग अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

कुदरती क़हर –राजौरी में अचानक बाढ़ की तबाही

बारिश ने मचाई भारी तबाही जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में...