खेलते समय 10 वर्षीय बच्चे ने निगल लिया घड़ी का सेल-डॉक्टरों की कोशिश से बची जान

Date:

मध्य प्रदेश से ये मामला सामने आया है .बुरहानपुर निवासी 10 वर्षीय कृष्णा ने खेलते समय घड़ी का सेल निगल लिया। सेल गले के निचले हिस्से में फंस गया, जिससे कृष्णा को बेचैनी, तेज दर्द और सांस लेने में कठिनाई होने लगी।हालत बिगड़ने पर बच्चा बेहोश हो गया। स्वजन उसे जिला अस्पताल सह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा लेकर पहुंचे। अस्पताल के नाक-कान-गला (ईएनटी) विभाग में डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति देखते ही तुरंत एक्स-रे जांच कराई। जांच में स्पष्ट हुआ कि घड़ी का सेल आहार नली के निचले भाग में फंसा है और स्थिति गंभीर हो सकती है।बच्चे के घरवाले भी बेहद परेशान हो गए .विभागाध्यक्ष व ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुनील बाजोलिया ने उपचार की कमान संभाली। उन्होंने अपनी टीम के साथ बिना देरी दूरबीन पद्धति (एंडोस्कोपिक प्रक्रिया) से ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की जटिल प्रक्रिया के बाद डॉक्टरों ने सेल को सुरक्षित निकाल लिया।बच्चे के घरवालों ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

क़ुरआन की एक आयत पढ़ी और बदल गई आमिर खान के भाई की सोच

फैज़ल ने आमिर से लेकर अपनी अम्मी और बहन...

यूपीसीए का भ्रष्टाचार होगा खत्म, 75 जिलों के क्रिकेटरों को मिलेगा मौका:- मोहसिन रज़ा

(फजलुर्रहमान) उन्नाव। ​उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व...

मशविरा– पिछले सत्तर सालों में मुस्लिम समाज में बदलाव क्यूं नहीं आया?

 (मौलाना उबैदुल्लाह खान आज़मी) भारत की आज़ादी को लगभग आठ...