सीएम का बयान न केवल भ्रामक बल्कि वास्तविकता से भी परे:मौलाना महमूद मदनी

Date:

देवबंद :मौलाना महमूद मदनी ने जारी बयान में कहा कि वक्फ संपत्तियों का उद्देश्य सामाजिक भलाई और कल्याण रहा है। इनका उपयोग इस्लामी शिक्षाओं के अनुसार मस्जिदों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अनाथालयों के निर्माण व जरूरतमंदों की सहायता के लिए होता है।यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वक्फ संपत्तियों के संबंध में दिए गए बयान पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीएम का बयान न केवल भ्रामक है, बल्कि वास्तविकता से भी परे है। उन्होंने सांविधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उनके बयान से ऐसा लगता है कि वह एक विशेष अल्पसंख्यक वर्ग के विरुद्ध खड़े हैं।मदनी ने कहा कि वक्फ बोर्ड की स्थापना 1954 के वक्फ अधिनियम के अंतर्गत की गई है। इसी आधार पर देश के अधिकांश राज्यों में वक्फ अधिनियम स्थापित हैं। जिनकी देखरेख व संरक्षण राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

सर्वधर्म रोज़ा इफ्तार के माध्यम से दिया गया आपसी एकता और भाईचारे का पैगाम 

मुंबई :मुस्लिम भाईयों के पवित्र रमज़ान महीने के अवसर...

अखिलेश यादव से मिले मेरठ के व्यापारी बताई अपनी समस्या

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश...

शहीद बच्चियों की चीखें अमेरिकी सियासत को हिला रही हैं

 (रईस खान ) ईरान के हार्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर...