मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा – वक्फ बोर्ड की तर्ज पर सनातन बोर्ड का गठन किया जाए

Date:

बरेली :प्रसिद विद्वान और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि महाकुंभ मेले से साधु-संतों ने सनातन बोर्ड के गठन की मांग पर अपनी आवाज बुलंद की है। ये मांग सबसे पहले मथुरा के देवकीनंदन ठाकुर ने की। मौलाना ने सनातन बोर्ड के गठन का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को वक्फ बोर्ड के तर्ज पर सनातन बोर्ड का गठन भी करना चाहिए। उन्होंने सनातन बोर्ड के गठन के लिए सुझाव देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे भारत के वक्फ बोर्डों पर उच्च स्तरीय राष्ट्रीय वक्फ काउंसिल बनाई है, फिर राज्य स्तरीय वक्फ बोर्डों का गठन किया है। राज्य स्तरीय बोर्ड राष्ट्रीय वक्फ काउंसिल के अधीन हैं। बिल्कुल इसी तर्ज पर सनातन बोर्ड का गठन किया जाए ताकि गरीब, कमजोर और लाचार हिदुओं की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक स्थिति मजबूत हो। ये देश के लिए बहुत बड़ा काम होगा। वक्फ बोर्ड का जब गठन किया गया था तो इसी सोच के तहत किया गया था कि गरीब, कमजोर, लाचार लोगों की मदद होगी, मगर बोर्ड के जिम्मेदारान ऐसा नहीं कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...