ईरान में डॉक्टरेट छात्रों की संख्या-तीन शैक्षणिक वर्षों में 1 लाख 37 हज़ार से बढ़कर 1 लाख 53 हज़ार हो गई

Date:

ईरान में डॉक्टरेट छात्रों की संख्या, जो ज़्यादातर शोध के छात्र हैं, पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों में 1 लाख 37 हज़ार से बढ़कर 1 लाख 53 हज़ार हो गई है।

ईरान के उच्च शिक्षा अनुसंधान और योजना संस्थान के प्रमुख “अली बाक़र ताहिर निया” ने कहा: वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में, छात्रों की संख्या 35 लाख से अधिक हो गई है जो पिछले शैक्षणिक वर्ष की तुलना में इस 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अली बाक़र ताहिर निया ने कहा: अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार और विश्वविद्यालयों की संख्या की मानक परिभाषा के आधार पर ईरान में वर्तमान समय में 440 विश्वविद्यालय हैं।

इस संख्या में ग़ैर-सरकारी, गैर-लाभकारी संस्थान भी शामिल हैं जो संस्थान होने के कारण संरचनात्मक स्वतंत्रता रखते हैं और केंद्रीय विश्वविद्यालय की अधीनस्थ इकाइयां नहीं हैं।

ताहिर निया ने कहा: उच्च शिक्षा अनुसंधान और योजना संस्थान के आंकड़ों के आधार पर विश्वविद्यालयों की संख्या में ईरान की रैंकिंग 11वीं है, और भारत 5349 विश्वविद्यालयों के साथ पहले स्थान पर है  जबकि इंडोनेशिया, अमेरिका, चीन, ब्राजील, मैक्सिको, रूस, जापान, फ्रांस और जर्मनी क्रमशः अगली रैंक पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

खिराज़ ए अक़ीदत– देश के सबसे बुज़ुर्ग और ईमानदार विधायक आलम बादी आज़मी का इंतकाल

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन। उत्तर प्रदेश की राजनीति...

जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के प्रस्तावित मामले को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी...

कुदरती क़हर –राजौरी में अचानक बाढ़ की तबाही

बारिश ने मचाई भारी तबाही जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में...