अब 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले लोगों को कोई भी टैक्स नहीं देना होगा

Date:

दिल्ली :वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का आम बजट पेश करते हुए 12 लाख तक की सालाना कमाई को पूरी तरह से टैक्स फ्री कर दिया है। यानि अब 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले लोगों को कोई भी टैक्स नहीं देना होगा। अभी तक यह सीमा केवल 7 लाख रुपये ही थी। इसमें लगभग दो गुना बढ़ोत्तरी कर दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार मोदी सरकार के इस फैसले का असर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के करीब 72 फीसदी लोग खुद को मध्यम वर्ग मानते हैं। ऐसे में मोदी सरकार का यह ऐलान दिल्ली वालों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आया है। दिल्ली में मध्यम वर्ग के नौकरी पेशा लोग ज्यादा रहते हैं। ऐसे में बजट में किए गए इस बड़े ऐलान का भाजपा को फायदा हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार मोदी सरकार ने पहली बार मध्यम वर्ग के लिए इतना बड़ा ऐलान किया है। अभी तक अक्सर मध्यम वर्ग की यह शिकायत रहती थी कि उनके लिए कोई सरकार कुछ भी बड़ा ऐलान नहीं करती। मगर इस बार सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए अपने खजाना खोल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...