भारत के हमले में आतंकी मसूद अज़हर के परिवार के 14 लोगों की मौत 

Date:

पुलवामा का मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर का परिवार भारत के हमले में खत्म हो गया, भाई सहित परिवार के 14 मारे गए. भारत ने पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी इलाकों पर एयर स्ट्राइक की. इसमें बहावलपुर इलाका भी शामिल रहा, जहां आतंकी मसूद अजहर के मदरसे पर भी मिसाइलें दागी गईं, जिस कारण पूरा मदरसा तबाह हो गया. पाकिस्तानी मीडिया ने भी इसकी पुष्टि की है कि यहां मसूद के मदरसे पर 4 मिसाइलें दागी गई हैं.

मौलाना मसूद अजहर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख है. जैश-ए-मोहम्मद ने ही साल 2019 में भारत के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी. उस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हुए थे. इसके अलावा पठानकोट एयरबेस हमले में भी उसका हाथ बताया जाता है. मसूद अजहर वही आतंकी है जिसे साल 1999 में कंधार प्लेन हाईजैक के बाद भारत को छोड़ना पड़ा था. 24 दिसंबर 1999 को कुछ आतंकियों ने 178 यात्रियों को ले जा रही IEC-814 प्लेन को हाईजैक कर लिया था. इसके बदले उन्होंने तीन आतंकियों को छोड़ने की डील की थी जिसमें मसूद अजहर भी शामिल था. रिहाई के बाद मसूद अजहर पाकिस्तान गया. और फिर वहीं से आतंकी साजिशें शुरू कर दीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...