इजरायल ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खत्म करना चाहता था, लेकिन ऐसा मौका कभी नहीं मिला

Date:

इजरायल के रक्षा मंत्री इज़रायल कैट्ज़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इजरायल ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खत्म करना चाहता था, लेकिन ऐसा मौका कभी नहीं मिला। अगर वह हमारी रेंज में होते तो हम उन्हें भी मार गिराते।द इजरायल टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक रक्षा मंत्री कैट्ज़ ने चैनल 13 को दिए इंटरव्यू मे आगे कहा कि हमने खामेनेई की बहुत तलाश की लेकिन ऐसा करने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह इजरायल की इंफोर्समेंट पॉलिसी है कि ईरान पर हम हवाई श्रेष्ठता बनाए रखें अगर जरूरी हो तो एयर स्ट्राइक के जरिए ईरान के किसी भी विनाशकारी कदम को रोक सकें। एयर स्ट्राइक के जरिए हम यह सुनिश्चित कर सकें कि ईरान फिर से परमाणु कार्यक्रम या खतरनाक मिसाइलों को बनाने काम शुरू न कर सके।

कैट्ज ने कहा कि ईरानी नेता खामेनेई को मौत के घाट उतार दिया गया होता लेकिन जब बंकर में छिप गया और उसने अपने सभी कमांडर्स से संपर्क तोड़ लिए तो फिर उसे ढूंढ पाना मुश्किल हो गया था। जब कैट्ज से यह पूछा गया कि इजरायल ने इस कार्रवाई के लिए अमेरिका से इजाजत मांगी थी तो इस पर कैट्ज का जवाब था- ऐसे मामलों के लिए हमें किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...