अमेरिका ने युद्ध में केवल इसलिए हस्तक्षेप किया क्योंकि उसे लगा कि अगर उसने हस्तक्षेप नहीं किया तो यहूदी शासन पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा:खामेनेई

Date:

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है। अपने पहले सार्वजनिक बयान में दावा किया कि उनके देश ने इजराइल पर जीत हासिल की है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने ‘‘अमेरिका के मुंह पर तमाचा मारा है।’’ खामेनेई ने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में यह टिप्पणियां कीं। उन्होंने किसी भी अन्य अमेरिकी हमले के खिलाफ भी चेतावनी दी।

इजरायली सेना की तेहरान पर बमबारी के बाद 12 दिनों तक चले युद्ध के दौरान 86-वर्षीय खामेनेई ने एक गुप्त स्थान पर शरण ली थी। खामेनेई ने कहा कि अमेरिका ने युद्ध में केवल इसलिए हस्तक्षेप किया, क्योंकि ‘‘उसे लगा कि अगर उसने हस्तक्षेप नहीं किया, तो यहूदी शासन पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा।’’ हालांकि, उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को ‘‘इस युद्ध से कुछ हासिल नहीं हुआ है।’’

खामेनेई ने सोमवार को कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘इस्लामिक गणराज्य विजयी हुआ और उसने अमेरिका के मुंह पर तमाचा मारा।’’ खामेनेई ने चेतावनी दी, ‘‘भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई दोहराई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...