- दूध- कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-बी12 और अन्य जरूरी मिनरल्स का एक बेहतरीन स्रोत है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के विकास और इम्यून पावर को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है।
- खजूर- फाइबर, विटामिन, मिनरल और नेचुरल शुगर से भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
- दूध और खजूर के मिश्रण को सदियों से स्वास्थ्य के लिए अमृत समान माना जाता है। ये दोनों ही फूड आइटम्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और जब इन्हें एक साथ मिलाया जाता है, तो ये शरीर को कई तरह से लाभ (Khajoor ke sath milk peene ke fayde) पहुंचाते हैं। वैसे तो इन्हें हर मौसम में खाने से फायदा ही मिलता है, लेकिन सर्दियों में दूध में खजूर मिलाकर पीना और भी फायदेमंद (milk with dates benefits) साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि दूध में खजूर डालकर पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
-
दूध में खजूर डालकर पीने के फायदे
- हड्डियों को मजबूत बनाता है- दूध में मौजूद कैल्शियम और खजूर में मौजूद मिनरल मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह खासकर से बच्चों, टीनेजर्स और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होते हैं।
- पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है- खजूर में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज, अपच और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
सेहत -दूध में खजूर मिलाकर पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं
Date: