वोट अधिकार यात्रा के नाम पर दोनों लड़के (राहुल गांधी- तेजस्वी यादव) सीमांचल के लोगों को ठगने की तैयारी कर रहे हैं:शाहनवाज़

Date:

पटना :शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा के नाम पर दोनों लड़के (राहुल गांधी- तेजस्वी यादव) सीमांचल के लोगों को ठगने की तैयारी कर रहे हैं. आप सभी को इनसे बचकर रहना है.लोग अब इस यात्रा के बारे में समझ चुके हैं, इसलिए केवल महागठबंधन से वो लोग जिन्हें टिकट की लालसा है, वो ही शक्ति प्रदर्शन करने के लिए भीड़ जुटा रहे हैं. आम लोग अब इस यात्रा से दूरी बना चुके हैं. राहुल गांधी की यात्रा लोगों के बीच भ्रम फैलाने वाली यात्रा है. शाहनवाज हुसैन का ये बयान उस समय आया है जब राहुल गांधी 23 अप्रैल को कटिहार का दौरान करने जा रहे हैं. कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी इन दिनों बिहार की यात्रा पर हैं. वह पूरे प्रदेश में इन दिनों वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी हैं. अपनी इस यात्रा के क्रम में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शुक्रवार को मुंगरे में थे. अब उनकी इस यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कटिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कटिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल और तेजस्वी यादव को लड़के कहके संबोधित किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...