पैगंबर-ए-इस्लाम की 1500वीं ईद-ए-मीलाद पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Date:

(रईस खान)

उन्नाव, बांगरमऊ के गांव दसदान में कोठी पर अली अहमद एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद ﷺ की 1500वीं ईद-ए-मीलाद के अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अब्दुल मजीद खान ने फीता काटकर किया। शिविर में लगभग एक सैकड़ा मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें मुफ्त परामर्श और दवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. बेनजीर (होम्योपैथी एवं त्वचा व बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. मुदस्सिर (जनरल फिजिशियन), डॉ. नौरीन (आयुर्वेद विशेषज्ञ) तथा डॉ. नूरआलम ( जनरल फिजिशियन) शामिल रहे। जाँच टीम ने मौके पर ही रक्त जाँच के सैंपल लिए और प्राथमिक रिपोर्ट दी।

बुज़ुर्गों और महिलाओं ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे समाज के लिए उपयोगी कदम बताया। शिविर की सफलता में सईद अहमद खान का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...