बेंगलुरु में महज 18 हजार रुपये की सैलरी पर वह पहले से कहीं ज्यादा खुश थीं

Date:

सीमा पुरोहित ने भावुक होकर बताया कि कैसे ज्यादा पैसे ने उनकी जिंदगी से सुकून छीन लिया है। सीमा ने वीडियो में अपनी पहली नौकरी के दिनों को याद किया, जब वह बेंगलुरु की एक पीजी में रहती थीं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला कह रही है कि पहले वह भारत में रहकर कम पैसे की सैलरी में खुश थी। अब विदेश जाकर अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी होने के बाद भी उसके जीवन में खुशी नहीं है। दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपनी पुरानी जिंदगी को याद करते हुए कहा कि बेंगलुरु में महज 18 हजार रुपये की सैलरी पर वह पहले से कहीं ज्यादा खुश थीं। सीमा पुरोहित नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

सीमा पुरोहित ने भावुक होकर बताया कि कैसे ज्यादा पैसे ने उनकी जिंदगी से सुकून छीन लिया है। सीमा ने वीडियो में अपनी पहली नौकरी के दिनों को याद किया, जब वह बेंगलुरु की एक पीजी में रहती थीं। सीमा ने कहा, ‘उस वक्त मेरी सैलरी सिर्फ 18 हजार रुपये थी, लेकिन मैं खुद को दुनिया की सबसे अमीर इंसान समझती थी। पहली सैलरी मिलने पर दिल इतना खुश हो गया था कि बस, जैसे सब कुछ हासिल हो गया हो।बेहतर अवसरों और ऊंची तनख्वाह की चाह में सीमा दुबई चली गईं। अब वहां की कॉर्पोरेट जिंदगी में डूबकर वह ज्यादा कमाई तो कर रही हैं, लेकिन अकेलापन और भागदौड़ ने सब कुछ छीन लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...