कई होटल जमींदोज-संभल में बड़ा बुलडोजर एक्शन

Date:

संभल के गांव दातावली और अजीतपुर में अवैध प्लाटिंग पर एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई की। यहां बिना नक्शा पास कराए गए निर्माण को ध्वस्त कराया गया। दरअसल एसडीएम विकास चंद्र के निदेशन पर मंगलवार को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की।यूपी के संभल में बुलडोजर एक्शन देखा गया। जानकारी के अनुसार, हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में अवैध रूप से बने कई होटलों को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कुछ होटल स्वामियों और प्रशासनिक टीम के बीच तीखी बहस भी हुई। मौके पर भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले। इस बुलडोजर एक्शन के बाद क्षेत्र में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। साथ ही इलाके में ये कार्रवाई चर्चा का केंद्र बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...