आज मेरे पास अपनी गाड़ी है और कोई मुझसे लिफ्ट मांग ले तो मैं उसे लिफ्ट नहीं दे सकता:फहद अहमद

Date:

मुंबई(शिबली रामपुरी) अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति और युवा नेता फहद अहमद ने कहा कि कभी मैं लिफ्ट लेकर स्कूल पढ़ने जाता था और आज मेरे पास अपनी गाड़ी है और कोई मुझसे लिफ्ट मांग ले तो मैं उसे लिफ्ट नहीं दे सकता हूं क्योंकि लिफ्ट देते समय मुझे डर लगता है कि कहीं मेरे साथ कोई अनहोनी ना हो जाए जिसको मैं लिफ्ट दे रहा हूं वह कौन है कहां से आया है कहीं मैं खुद ही किसी मामले में ना उलझा दिया जाऊं. ऐसे हालात आज हमारे सामने बन चुके हैं.ऐसी बात उन्होंने मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कही.

फहद अहमद ने कहा कि हालात कितने बदल चुके हैं यह आप सबके सामने है कि एक समुदाय को किस तरह लगातार तरह-तरह की परेशानियों के दौर से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे हालात को हमें खुद ही सही करना होगा और आपसी एकता और भाईचारे के लिए हम सबको मिलजुल कर काम करने की जरूरत है तभी हम इस तरह के हालातो का मुकाबला कर सकते हैं और हर तरफ एक अमन भाईचारे और मोहब्बत का माहौल कायम करने में पूरी तरह से हम सफ़ल हो सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...