बागपत ट्रिपल मर्डर–मृतका के भाई ने उठाए पुलिस के खुलासे पर सवाल

Date:

बागपत पुलिस ने ट्रिपल मर्डर का खुलासा कर दिया और दो नाबालिग़ लड़कों को इस मामले में दोषी बताया गया कि उन्होंने मौलाना की पिटाई से नाराज होकर उनकी पत्नी और दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया लेकिन अब पुलिस के इस खुलासे पर मृतका महिला के भाई ने सवाल खड़े कर दिए हैं.
मृतका इसराना के भाई मुफ्ती इसरार ने कहा है कि यह खुलासा पूरी तरह फर्जी है दो नाबालिग़ बच्चे बिना किसी सहारे के अपने बलबूते पर इस बेरहमी से तीन लोगों का कत्ल कर ही नहीं सकते हैं. आज तक की ख़बर के मुताबिक मुफ्ती इसरार ने यहां तक कहा कि पुलिस ने बच्चों को बुरी तरह पीटकर उनसे गुनाह कबूल करवाया है और उनके सामने भी उन बच्चों की पिटाई की गई और जब उन्होंने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें वहां से भगा दिया. मुफ्ती इसरार ने इस ट्रिपल मर्डर केस की सीबीआई जांच की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

एक छोटी-सी गुज़ारिश… आपकी दिवाली की यादें, आपकी ज़ुबानी ❤️

क्या आपने कभी अपने हिंदू या मुस्लिम दोस्त के...

नास्तिकता के दौर में नई पीढ़ी के ईमान की हिफ़ाज़त पर ज़ोर

इमारत-ए-शरिया हिंद की मजलिस-ए-शूरा में अहम फ़ैसले, मदरसों को...

डायलॉग — सियोल की मस्जिद से मुहब्बत और संवाद का पैग़ाम

हलाल खानपान से इस्लामी साहित्य तक, कोरिया की केंद्रीय...