महाराष्ट्र के पुणे स्थित शनिवारवाड़ा में नमाज अदा करते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तीन महिलाओं पर मामला दर्ज

Date:

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने एएमएएसआर नियमों की संबंधित धारा लागू की है, जो संरक्षित स्मारकों के भीतर निषिद्ध गतिविधियों से संबंधित दंड का प्रावधान करती है.

महाराष्ट्र के पुणे के ऐतिहासिक शनिवारवाड़ा परिसर में नमाज अदा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस वीडियो के विरोध में भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी और अन्य संगठनों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया है.

पुणे सिटी पुलिस के अनुसार, प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष (एएमएएसआर) नियम, 1959 के प्रावधानों के तहत संरक्षित स्मारकों पर लागू प्रतिबंधों का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1.45 बजे हुई. इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी ने पुणे सिटी पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.

इस वीडियो के विरोध में रविवार को भाजपा सांसद (राज्यसभा) मेधा कुलकर्णी और शहर के दक्षिणपंथी संगठन के अन्य सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने नमाज अदा करने वाली जगह पर शुद्धीकरण की रस्में भी निभाईं. पुलिस ने शनिवारवाड़ा के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांगरमऊ में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम 

(फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव में किशोरियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को...