जेल में बंद मौलाना तौकीर रज़ा की जमानत याचिका खारिज 

Date:

बरेली:जेल में बंद मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है. बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. तब से वह फतेहपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं.

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता दिगंबर पटेल ने बताया कि एडीजे 5 की कोर्ट में जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. अदालत सुनवाई के बाद अर्जी खारिज कर दी. शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि 26 सितंबर को बरेली में हुए बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के वकील ने जमानत के लिए अर्जी लगाई थी. इस मामले में एडीजे कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया.

अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं: पुलिस ने बरेली में हुए बवाल के मामले में अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए हैं. इन सभी मुकदमों में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को भी आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने 27 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. तब से मौलाना तौकीर रजा फतेहपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...