जो लोग ये सपना देख रहे हैं कि मैं बिहार छोड़ दूंगा वो भ्रम में हैं. मैं यहीं रहूंगा, मेहनत करूंगा और दोबारा कोशिश करूंगा: प्रशांत किशोर

Date:

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा, हार के लिए खुद को जिम्मेदार माना. प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि जो लोग ये सपना देख रहे हैं कि मैं बिहार छोड़ दूंगा वो भ्रम में हैं. मैं यहीं रहूंगा, मेहनत करूंगा और दोबारा कोशिश करूंगा. प्रशांत किशोर ने कहा जिस दल को सिर्फ साढ़े 3 फीसदी वोट मिला है, वहां इतने लोग आए हैं, इससे पता चलता है कि हमने कुछ काम तो किया है. जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि प्रायश्चित के तौर पर 20 तारीख को मौन उपवास करूंगा. हमसे गलती हुई होगी, हमसे गुनाह नहीं हुआ है. हमने बिहार में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं की है. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने पैसे देकर वोट नहीं खरीदा है. जिन्होने ऐसा किया है, उन्हें हिसाब देना होगा. आज धक्का लगा है, जो कमी है उसे पूरा करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

सर्वधर्म रोज़ा इफ्तार के माध्यम से दिया गया आपसी एकता और भाईचारे का पैगाम 

मुंबई :मुस्लिम भाईयों के पवित्र रमज़ान महीने के अवसर...

अखिलेश यादव से मिले मेरठ के व्यापारी बताई अपनी समस्या

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश...

शहीद बच्चियों की चीखें अमेरिकी सियासत को हिला रही हैं

 (रईस खान ) ईरान के हार्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर...