उन्नाव में नेत्र जांच शिविर रहा कामयाब

Date:

(रईस खान )

उन्नाव में अंजुमन शान-ए-रिसालत की ओर से मुख्य आयोजक जमीर खान के नेतृत्व में दारुल उलूम फ़ैज-ए-आम में सोमवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जो बेहद कामयाब साबित हुआ।

इस मुफ्त आई कैंप में 200 से अधिक मरीजों ने हिस्सा लिया, जिनमें ज्यादातर गरीब और जरूरतमंद लोग शामिल थे। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आंखों की जांच की और मरीजों को आवश्यक सलाह दी। आयोजकों ने बताया कि जांच के दौरान कई मरीजों में दृष्टि संबंधी समस्याएं पाई गईं, और जरूरतमंदों को चश्मे बाद में वितरित किए जाएंगे।

कैंप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य आयोजक जमीर खान ने कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

अमेरिका में मोहन भागवत का बयान और आरएसएस पर आरोप

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में अमेरिका...

फ़िराक़ गोरखपुरी के जन्मदिन पर ‘गुफ़्तगू’ की अदबी बैठक

प्रयागराज शहर के करैली इलाके में अदबी संस्था ‘गुफ़्तगू’...

आपदा– नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही पर फेडरेशन ने जताया दुख

मुंबई: फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने नेपाल में आई...