सीएम धामी ने उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को भंग करने का ऐलान किया

Date:

हरिद्वार में संतों के बीच आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब मदरसा बोर्ड का अलग पाठ्यक्रम नहीं चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मदरसों को निर्धारित नए पाठ्यक्रम को अपनाना होगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को भंग करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से राज्य के मदरसों में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।सीएम धामी ने यह भी कहा कि जो मदरसे सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर ऐसे मदरसों को बंद भी किया जा सकता है।उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड एक राज्य स्तरीय संस्था है, जो उत्तराखंड के मदरसों की पढ़ाई-लिखाई और संचालन से जुड़े काम देखती है। राज्य में जो मदरसे चलते हैं, उन्हें मदरसा बोर्ड से मान्यता लेनी होती है।बिना मान्यता के मदरसे को सरकारी सुविधाएं नहीं मिलतीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नई दिल्ली में अजीत डोभाल से मुस्लिम डेलिगेशन की अहम मुलाकात

शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल...

सेंट एलोसियस स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

(फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट एलोसियस स्कूल...

राजनीतिक साजिश है, हम असली दस्तावेज दिखाएंगे’- यूनुस शेख 

ठाणे एआईएमआईएम की मुंब्रा कॉर्पोरेटर सहर शेख के पिता...